Friday, October 10, 2025
HomeHealth Tipsलड़कियों के लिए - खेलकूद से भी काफी हद तक कम कर...

लड़कियों के लिए – खेलकूद से भी काफी हद तक कम कर सकते हैं मोटापा

जी हां दोस्तों आज हम चर्चा करते हैं खेलकूद के बारे में खेलकूद यानी स्पोर्ट्स बचपन से ही हमारे अंदर एक खिलाड़ी छुपा होता है| हर बच्चे की अपनी अपनी रुचि होती है किसी को फील्ड में खेलना पसंद होता है और किसी को घर में,  अब तो प्रत्येक स्कूल में भी स्पोर्ट्स एजुकेशन को जरूरी कर दिया गया है|

खेल से ना केवल शारीरिक विकास पर असर पड़ता है अपितु मानसिक विकास भी प्रभावित होता है|
परंतु आज भी हमारी सोसाइटी में यह बहुत देखने को मिलता है कि लड़कियां आज भी लड़कों की अपेक्षा खेल में कम रुचि रखती हैं| लड़कियों को ज्यादातर घर के अंदर ही अंदर रहना घर के कामों में व्यस्त रहना ज्यादा सही लगता है| इसी कारण यह भी पाया गया है जो लड़कियां खेल में भाग कम लेती हैं उनका वजन जल्दी बढ़ता है|

Also Read:  रोजाना खाएं यह पांच फल कम हो जाएगा मोटापा - Five fruits for weight loss

यदि हमारा शरीर खेलकूद में व्यस्त रहता है तो हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है जिसके कारण हमारे शरीर में अतिरिक्त वसा नहीं जमा हो पाती है। वहीं अगर आपका वजन अत्यधिक बढ़ गया है तो खेल के माध्यम से वजन को कम किया जाए तो यह बहुत ही आसानी से हो सकता है|

आइए दोस्तों आपको कुछ ऐसे खेलों से अवगत कराते हैं जिनको नियमित खेल कर आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं:-

रस्सी कूदना – Weight Loss by Rope Jumping 

यह एक बहुत ही मजेदार क्रीड़ा है और साथ ही साथ बहुत ही आसान भी| ज्यादातर लड़कियों को ही इसमें रुचि होती है| रस्सी कूदने से 10 मिनट में सो कैलोरी तक कम किए जा सकते हैं| इसके लिए एक रस्सी और स्पोर्ट्स शूज की जरूरत होती है| इसे हम कहीं भी घर पर, पार्क में कर सकते हैं| इसके लिए हाथ और पैरों की ट्यूनिंग समझ में आनी चाहिए| स्किपिंग से न केवल फैट कम होता है होता है अपितु हाथ पैर की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं|

Also Read:  पुरानी से पुरानी खांसी सर्दी जुखाम खत्म करें

दौड़ लगाना – Weight Loss by Running

दोस्तों यह तो आप सभी जानते हैं कि दौड़ भाग करने से हमारा शरीर ऊर्जावान बनता है वही हमारे शरीर में अतिरिक्त वसा भी नहीं जमती है लड़कियों को नियमित रूप से दौड़ भाग करने वाले काम करने चाहिए बस सुबह शाम दौड़ लगानी चाहिए इससे उनका शरीर ऊर्जावान बनता है ।

खेलकूद में व्यायाम को नियमित रूप से अपने दिनचर्या में अवश्य सम्मिलित करना चाहिए खेलकूद से ना केवल वजन ही कम होता है बल्कि शरीर में होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों से भी मुक्ति मिलती है ।

Also Read:  आंखों का नंबर घटाने के लिए अपनाएं यह असरदार तरीके

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कीजिए ।

Dixa Sharma
Dixa Sharmahttps://www.healthprimetips.com/
Dixa is an MBA graduate, a proud mom, and a passionate blogger for the past 9 years on this platform. She loves sharing insights on Health, Fitness, and Astrology topics. Follow her blog now for inspiring and mindful reads!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments