Tuesday, May 6, 2025
HomeAstroभगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन जरूर करें...

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन जरूर करें इस मंत्र का जाप

सोमवार (Monday)  का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है और लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की उनकी प्रिय वस्तुएं उन्हें अर्पित करते हैं | मंदिरों में सुबह शाम सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और उनकी आरती व पूजा की जाती है |

परंतु दोस्तों क्या आपको पता है कि भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय मंत्र कौन सा है? ऐसा कौन सा मंत्र है जिसके जाप मात्र से भगवान प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं |

आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे ऐसे ही मंत्र के बारे में जिसका जाप यदि आप प्रत्येक सोमवार करते हैं तो आप देखेंगे कि भगवान भोलेनाथ कैसे शीघ्र आपकी सभी मनोकामना को पूरा करते हैं

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन जरूर करें इस मंत्र का जाप

 

Also Read:  धन संपदा व उन्नति प्राप्त करने के लिए दीपावली पर अपनाएं यह टोटके

 

महामृत्युंजय मंत्र

ओम त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम|

उर्वारुकमिव वंदना मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्||

दोस्तों महामृत्युंजय मंत्र का जाप बहुत ही ज्यादा पावरफुल (Powerfull) माना जाता है | यदि आप प्रत्येक सोमवार भगवान शिव के सामने बैठकर भगवान शिव का अभिषेक करते हुए 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं तो आप देखेंगे कि भगवान शिव आपके जीवन में आने वाली हर बाधा को कैसे दूर कर देते हैं|

महामृत्युंजय मंत्र एक ऐसा मंत्र है जो व्यक्ति को मौत के मुंह से खींचकर लाने की शक्ति रखता है |अगर आप किसी भी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं या फिर व्यापार में आपको घाटा हो रहा है तो आप इस मंत्र का नियमित रूप से स्वच्छता के साथ जाप कीजिए इसका फर्क आप अपने जीवन में स्वयं देखेंगे|

Also Read:  ये तीनों चीजें आपके हाथ में हैं तो धनवान होने से आपको कोई भी नहीं रोक सकता

महामृत्युंजय जाप करने के नियम

  • सर्वप्रथम स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें
  • हमेशा कुश के आसन पर बैठकर ही मंत्र जाप कीजिए
  • मंत्र जाप करते समय यह ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो
  • मंत्र जाप के समय भगवान शिव का अभिषेक जरूर करें
  • यह सुनिश्चित करें कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार जरूर करें

दोस्तों यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कीजिए|

Search terms- शिव को प्रसन्न करने के लिए उच्चारित शब्द, शिव को प्रसन्न करने के आसान उपाय, शिव को प्रसन्न करने का मंत्र, शिव का शक्तिशाली मंत्र, शिव को जल देने का मंत्र, महादेव मंत्र, सोमवार का मंत्र जाप, सोमवार का बीज मंत्र

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments