धन संपदा सुख संपत्ति चाहते हैं तो गुरुवार को अपनाएं यह उपाय (Thursday Remedies)

Spread the love

दोस्तों हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है और गुरुवार (Thursday) का दिन बहुत बड़ा दिन माना जाता है | यह दिन भगवान विष्णु  (Lord vishnu) जो कि इस सृष्टि के पालन कर्ता है और गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है|

 यह बहुत ही बड़ा दिन माना जाता है क्योंकि ग्रहों में बृहस्पति का स्थान गुरु के समान है यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह अच्छा नहीं है या फिर आप कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जिससे बृहस्पति ग्रह आप से नाराज है और आपको शुभ फल नहीं दे रहा है तो फिर आप भूल जाइए कि आप अपने जीवन में सुख संपत्ति (Prosperity) अथवा परिवार के सुख को देख पाएंगे, क्योंकि यह बहुत ही बलशाली (Powerfull) ग्रह माना जाता है|
 बृहस्पतिवार को गुरुदेव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय टोने टोटके (Remedies) अपनाते हैं कुछ लोग तो गुरुवार का व्रत (Fast) रखना आरंभ कर देते हैं | आज हम अपने इस आर्टिकल में आपके लिए एक ऐसी जानकारी लेकर आए हैं कि यदि आप गुरुवार के दिन उन उपायों को करते हैं तो ना केवल आपका गुरु ग्रह मजबूत होता है बल्कि आपकी जिंदगी में सुख संपदा की भी वृद्धि होती है|

धन संपदा सुख संपत्ति चाहते हैं तो गुरुवार को अपनाएं यह उपाय (Thursday Remedies)

 

Also Read:   शिव पूजा एवं अभिषेक में ये 7 गलती भूल कर भी न करे - शिव की पूजा कैसे करे - शिव पूजा

 

 गुरुवार के उपाय

 गुरुवार का व्रत

 यदि  आप गुरु को अथवा विष्णु भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको गुरुवार का व्रत करना आरंभ कर देना चाहिए, गुरुवार के व्रत गिनती में 11 या 1 किए जाते हैं इन व्रत में आपको याद रखना चाहिए कि आप पीले रंग का मीठा भोजन ही ग्रहण करते हैं गुरुवार के व्रत में कभी भूल कर भी नमक (Salt) का भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए अन्यथा गुरुदेव रुष्ट हो जाते हैं|

 केले  की वृक्ष की पूजा

केले के वृक्ष में साक्षात भगवान विष्णु का बास माना जाता है, और हिंदू धर्म में केले की पूजा बहुत ही ज्यादा फलदाई मानी जाती है | ऐसा माना जाता है कि केले की वृक्ष की पूजा करने से विष्णु भगवान बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं | इसलिए घरों में मंदिरों में केले की पूजा बृहस्पतिवार के दिन विशेषकर की जाती है | कुछ लोग बृहस्पतिवार के दिन घी का दीपक केले के वृक्ष के नीचे जरूर जलाते हैं | ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन संपदा की बरकत होती है|

गुरु की पूजा अवश्य करें

गुरुवार के दिन किसी भी ब्राह्मण अथवा गुरु की पूजा अवश्य करनी चाहिए यदि आपको किसी ब्राह्मण या गुरु के दर्शन हो तो उनके चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद (Blessing) अवश्य लेना चाहिए ऐसा करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं और घर में हमेशा धनसंपदा का बास रहता है|

बड़ों का सम्मान करें

दोस्तों क्या आपको यह पता है कि घर में बड़ों का अपमान करने से गुरु ग्रह हमेशा नकारात्मक फल देते हैं क्योंकि घर में बड़ों का अपमान करने से बृहस्पति ग्रह खराब हो जाता है इसलिए हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करें वह उनका कहना अवश्य माने|

 गाय को मीठी रोटी खिलाएं

गुरुवार के दिन गाय की पूजा करके उसे मीठी रोटी अवश्य खिलानी चाहिए ऐसा यदि आप नियम पूर्वक करते हैं तो आप देखेंगे कि आपके जीवन में आने वाली हर प्रकार की परेशानी दूर हो जाती है और आपके जीवन में सुख संपदा का वास होता है|

 तुलसी जी की पूजा करें

दोस्तों तुलसी मां (Godess tulsi) भगवान विष्णु की पत्नी (Wife) कहलाती है ऐसा माना जाता है कि यदि मां तुलसी की पूजा उपासना की जाती है तो भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं और आपके घर में लक्ष्मी माता स्थाई रूप से बास  करती है |नियमित रूप से सुबह तुलसी को जल दीजिए और शाम के समय उनके पास घी का दीपक अवश्य प्रज्वलित करना चाहिए|
 इस आर्टिकल में हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कीजिए |
Search terms – गुरुवार के चमत्कारी टोटके, गुरुवार को आकस्मिक धन लाभ के उपाय, गुरुवार के दिन क्या खरीदना चाहिए, गुरुवार के दिन क्‍या नहीं खरीदना चाहिए, गुरुवार के दिन तेल खाना चाहिए या नहीं, गुरुवार को केला खाना चाहिए या नहीं, गुरुवार को धन प्राप्ति के टोटके, गुरुवार के दिन वशीकरण

Spread the love