Tuesday, November 11, 2025
HomeAstroअमावस्या (Amavasya) के दिन कीजिए धन प्राप्ति के लिए ये उपाय

अमावस्या (Amavasya) के दिन कीजिए धन प्राप्ति के लिए ये उपाय

हिंदू धर्म ग्रंथों में अमावस्या (Amavasya) का बहुत अधिक महत्व है| हर महीने एक अमावस्या आती है और अमावस्या का दिन पितरों की पूजा के लिए समर्पित होता है | इस दिन लोग कई तरह की पूजा अपने घर में वास्तु शांति के लिए व ग्रहों की शांति के लिए कराते हैं |

ज्यादातर लोग अमावस्या को टोने टोटके व उपायों (Remedies) जोड़ कर देखते हैं |ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए प्रयोग टोने टोटके बहुत जल्दी अपना असर दिखाते हैं | हिंदू धर्म में अमावस्या के दिन व्रत (Fast) रखने की परंपरा भी मानी जाती है, अमावस्या के दिन प्राचीन समय से ही गंगा स्नान की परंपरा भी चली आ रही है | लोग पितरों की शांति के लिए व पित्र दोष से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या के दिन विभिन्न प्रकार की पूजा करवाते हैं और गंगा स्नान करते हैं|

अमावस्या के दिन कीजिए धन प्राप्ति के लिए ये उपाय

 

Also Read:  जानें घर में पितरों की तस्वीर कहाँ लगायें कहाँ नहीं | Pitro ki tasveer kis disha mein lagaye

 

आज हम अपने इस आर्टिकल में आपके लिए अमावस्या से जुड़े कुछ अचूक उपाय लेकर आए हैं | यदि इन उपायों को आप हर अमावस्या करते हैं तो आप देखेंगे कि आपके घर से कैसे कलह क्लेश दूर हो जाते हैं और घर में सुख समृद्धि (Prosperity) का वास होता है|

1- अमावस्या की रात को अपने घर में साबुत नमक फर्श व छत पर बिछा दीजिए, सुबह उठकर झाड़ू से सबसे पहले इस नमक (Salt) को घर पर बाहर निकालिए ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को पांच अमावस्या लगातार करने से घर से बुरी नजर दूर हो जाती है और घर में सुख शांति का वास होता है|

2- रोटी बनाकर उस पर तेल लगा लीजिए अब इस रोटी को काले कुत्ते (Black dog) को खिलाइए, माना जाता है कि यदि कुत्ता यह रोटी एकदम से खा लेता है तो आपके शत्रुओं का नाश हो जाता है यह टोटका बहुत ही असरदार होता है|

Also Read:  वैष्णो देवी गुफा के दंग कर देने वाले रहस्य | Indian Mysteries | Vaishno Devi | Jai Mata Di

3- अमावस्या के दिन गंगा स्नान करके आटे की गोलियां बनाकर मछलियों (Fish) को खिलाइये ऐसा करने से पितृदोष के साथ-साथ आपके घर में सुख समृद्धि के दरवाजे भी खुलते हैं|

4- अमावस्या के दिन आटे में बूरा मिलाकर चीटियों (Ants) को डालिए ऐसा करने से बुरी से बुरी बला आपके ऊपर से चल जाएगी|

5- अमावस्या के दिन शाम के समय अपने घर में गूगल लोबान की धूनी जरूर लगाएं ऐसा करने से आपके घर पर किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति चली जाती है|

6- यदि आपके ऊपर पित्र दोष है तो अमावस्या के दिन गंगा स्नान करके दान पुण्य अवश्य करें|

7- यदि आपके ऊपर काल सर्प दोष की छाया है तो अमावस्या के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक (Rudra abhishek) जरूर करवाएं|

अमावस्या पर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कीजिए

Also Read:  अमावस्या को करे यह उपाय – हर तरफ से आएगी खुशियाँ (Do this remedy on Amavasya - happiness will come from all sides)

Search terms- अच्छे दिन लाने के उपाय, लक्ष्मी प्राप्ति के घरेलू उपाय, अमावस्या के दिन पीपल के उपाय, अमावस्या के दिन कपड़े धोने चाहिए या नहीं, अमावस्या के दिन घर में क्या करना चाहिए, सोमवती अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए, शीघ्र धन प्राप्ति के उपाय, अमावस्या के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments