सावन महीने में सांप का दिखना – सावन में सांप दिखना शुभ माना जाता है या अशुभ – Snake Dream in Dream

Spread the love

भगवान शिव अपने गले में सांप धारण करते हैं। अगर सावन महीने में आपको सांप या नाग दिखें, तो इसका अर्थ है कि भगवान शिव तुम्हारी पूजा से प्रसन्न हैं और जल्द ही तुम्हारी मनोकामना पूरी होने वाली है।

sapne me saap dekhna
sapne me saap dekhna

आपको बता दें कि सावन महीना शुरू हो गया है और इसी महीने में नाग पंचमी आती है, जिसमें सांप की पूजा की जाती है। इसके साथ ही सांप को दूध चढ़ाया जाता है। इसलिए आपको बताते हैं कि सावन महीने में सपने में सांप देखने का क्या मतलब हो सकता है।

सपने में सांप पकड़ते देखना

कई बार हमें सपने में दिखता है कि हमने सांप को पकड़ लिया है। इस तरह का सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है और तुम्हारी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

सपने में सफेद सांप देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद सांप देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही धन प्राप्ति होगी और तुम्हारे कारोबार या नौकरी में तरक्की होगी।

Also Read:   सपने में अंधा देखना देता है अशुभ संकेत, जानिए इस आर्टिकल में

सपने में सांप को फन उठाते हुए देखना

अगर सावन महीने में सपने में सांप को फन उठाते हुए देखते हो, तो यह भी बहुत ही शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपको धन लाभ हो सकता है और संपत्ति मिल सकती है।

सावन महीने में सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने के लिए व्रत रखा जाता है। इसके अलावा, यदि सावन महीने में किसी को मरा हुआ सांप सपने में दिखता है, तो उसे शुभ नहीं माना जाता है। आपको भगवान शिव से अपने अपराधों के लिए क्षमा मांगनी चाहिए और यह भी देखना चाहिए कि क्या आपने पूजा में कोई गलती की है या फिर कोई कार्य किया है जिससे भगवान शिव नाराज हो सकते हैं।


Spread the love