मोटापा कम करने के लिए दही में मिलाकर खाएं यह चीजें

दही का सेवन – हमारे यहां कई घरों में दही का सेवन आम सी बात है| हम सुबह ब्रेकफास्ट तथा दोपहर लंच के साथ दही अथवा दही का रायता खाते हैं जो ना तो केवल पेट को ठंडा रखता है अपितु कई प्रकार की पेट की बीमारियों से राहत पहुंचाता है| हम जानते हैं दही दूध से कहीं अधिक लाभकारी होती है| दही में कैल्शियम प्रोटीन तथा विटामिन होते हैं |

परंतु दोस्तों क्या आप सब यह जानते हैं कि दही का सेवन करके हम अपने वजन को भी कम कर सकते हैं जी हां दोस्तों वजन कम करने के लिए भी दही का प्रयोग किया जा सकता है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका प्रयोग अगर आप दही के साथ में करते हैं तो यह न केवल आपके वजन को कम करते हैं बल्कि आपके शरीर पर एक पॉजिटिव इफेक्ट डालते हैं |

Also Read:   7 दिनों में 10 किलो वजन कैसे घटाएं

हम दही को अनेक मसालों अथवा चीजों के साथ मिलाकर खा सकते हैं |

1- काली मिर्च: दही में काली मिर्च या फिर मिर्च का पाउडर मिलाकर खाने से पेट में जमा चर्बी कम होती है| तथा सूजन की शिकायत भी कम होती है|

2- ड्राई फ्रूट: जो लोग अपने शरीर में कम वजन के चलते परेशान रहते हैं उन्हें दही में ड्राई फ्रूट मिलाकर खाना चाहिए जिससे वजन सामान्य रहता है|

Also Read:   ये चीजे बन सकती है दिल की बीमारी का कारण -These things can cause heart disease

3- भुना हुआ जीरा: जीरा एक ऐसा मसाला है सभी रसोई में पाया जाता है और सभी दाल तथा सब्जी बनाने में प्रयोग किया जाता है| दही में भुना हुआ जीरा डालकर खाने से पाचन सही रहता है तथा शरीर की भूख भी बढ़ती है|

4- अजवाइन: अजवाइन को अगर हम गर्म पानी के साथ उसका सेवन करें तो यह भी एक मोटापा कम करने का उपाय है तथा दही के साथ चुटकी भर अजवाइन खाने से बवासीर की समस्या कम होती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है|

Also Read:   कोलेस्ट्रॉल को ख़त्म करें और हार्ट ब्लॉकेज से छुटकारा पाएं | Remove cholesterol & Cleanse Arteries

5- शहद: दही के साथ शहद का उपयोग मुंह के छाले ठीक करने में किया जाता है तथा यह पेट की गर्मी को भी ठीक रखता है |

दोस्तों यदि आप नियमित रूप से दही को अपने खाने में सम्मिलित करते हैं तो आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे यह जानकर कि यह आपके शरीर को मोटापे से ग्रसित नहीं होने देती है दूध की अपेक्षा यदि आप दही का सेवन करते हैं तो आप कभी भी मोटापे का शिकार नहीं होंगे |

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कीजिए |